Jai Hanuman Movie gets Delayed: डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने साल 2024 में हनु-मैन नाम की फिल्म बनाई थी, जिसने पूरे देश में धूम मचाकर रख दी थी। हनु-मैन की बम्पर सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान किया था, जिसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया जाना है। फिल्म हनु-मैन 2 में कांतारा से फेमस हुए कलाकार ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे, जो कांतारा से पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। ऋषभ शेट्टी इन दिनों कांतारा 2 पर काम कर रहे हैं, जिसे अक्टूबर 2025 में रिलीज किया जाना है। रुक-रुक कर कांतारा 2 के सेट से फोटोज आती रहती हैं, जिन पर फैंस बहुत प्यार बरसाते हैं। ऋषभ शेट्टी के फैंस को ये जानकारी हैरानी होगी कि कांतारा 2 की वजह से हनु-मैन 3 की रिलीज में देरी होगी।
असल में ऋषभ शेट्टी को हनु-मैन 2 साइन करने के बाद डायरेक्टर प्रशांत वर्मा के लिए डेट्स देनी थीं ताकि वो शूटिंग शेड्यूल बना पाते। कांतारा 2 की शूटिंग में व्यस्त ऋषभ शेट्टी अभी तक प्रशांत वर्मा को शूटिंग डेट्स नहीं दे पाए हैं, जिस कारण इसकी शूटिंग में देरी होगी। ऋषभ शेट्टी की तरफ से डेट्स नहीं मिलने की वजह से प्रशांत वर्मा भी अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो चुके हैं। वो इन दिनों प्रभास की नई फिल्म ब्रह्माराक्षस में जुट गए हैं। अगर ऋषभ शेट्टी डायरेक्टर प्रभांत वर्मा को शूटिंग डेट्स नहीं दे पाते हैं तो वो प्रभास के साथ नई फिल्म शुरू कर देंगे।
अगर ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो कांतारा 2 और हनु-मैन 2 के अलावा उनके खाते में छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित बॉलीवुड मूवी भी है, जिसमें वो लीड रोल निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म साल 2027 में शुरू होगी। इनसाइडर्स बता रहे हैं कि ऋषभ शेट्टी साल 2025 के अंत में हनु-मैन शुरू करेंगे और इसे 2026 में खत्म करके रिलीज कर देंगे, जिसके बाद वो छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक पर काम करना शुरू करेंगे।
