नयनतारा ने सोशल मीडिया पर पति विग्नेश शिवन के साथ तस्वीरें पोस्ट करना किया बंद, कहा-'लोग बहुत बुरे कमेंट लिखते हैं'

Nayanthara stopped posting pics with husband: नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करनी बंद कर दी है। यहां इसके पीछे की वजह पर एक नजर डालते हैं

Nayanthara stopped posting pics with husband: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, लेकिन कुछ समय से ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करनी बंद कर दी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा करना क्यों बंद किया है।

Nayanthara and Vignesh

हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में विस्तार से चर्चा की है। नयनतारा ने खुलासा किया कि उनको पति विग्नेश के लिए लोगों की आलोचना और भद्दे कमेंट का डर है, जिस कारण एक्ट्रेस ने उनके साथ कोई भी तस्वीर पोस्ट करने से दूरी बना ली है। नयनतारा ने कहा-"इस समय मेरे जीवन में जो कुछ भी अच्छा है, वह उनकी दृष्टि है, लेकिन अगर मैं अब आपके इंटरव्यू के दौरान उन्हें श्रेय देना शुरू कर दूँ, तो आपको केवल बुरे कमेंट ही देखने को मिलेंगे।

End of Feed