साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी नई फिल्म NBK111 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म NBK111 को बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण जमकर एक्शन करते दिखाई देंगे। नंदमुरी के फैंस NBK111 का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो नंदमुरी की मसल फट जाने की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी है। डॉक्टर्स ने मंदमुरी को सलाह दी है कि वो पहले अपनी सर्जरी कराएं और उसके बाद शूटिंग शुरू करें।
NBK111 के सेट पर Nandamuri Balakrishna की लगी चोट, होगी सर्जरी
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'इतना अच्छा नहीं है...' Awarapan 2 के नए गाने को नहीं मिला सुपर से ऊपर वाला रिस्पॉन्स
NBK111 के डायरेक्टर GopiChandh ने ट्वीट करके दी जानकारी
नंदमुरी बालकृष्ण की 111वीं मूवी को गोपीचंद मेलिनेनी डायरेक्ट कर रहे हैं। गोपीचंद ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को बताया है कि नंदमुरी को गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उनकी सर्जरी की जाएगी। गोपीचंद के ट्वीट के अनुसार, "NBK111 के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान नंदमुरी गारू को मसल फट गई है। डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार उन्हें एक छोटी सी सर्जरी से गुजरना पड़ेगा, जिसके बाद वो पूरी तरह ठीक हो पाएंगे। नंदमुरी गारू जिस तरह से फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसे देखकर हर कोई इंस्पायर है। उनके फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम सभी उनकी रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं।"
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने शेयर की CJP प्रोटेस्ट की दर्दनाक तस्वीरें
Sanjay Dutt भी हैं अहम रोल में
केजीएफ सीरीज के बाद साउथ में लगातार संजय दत्त की मांग बढ़ती जा रही है। नंदमुरी बालकृष्ण की आने वाली फिल्म में भी संजय दत्त का अहम रोल होगा। कुछ दिनों पहले ही ये खबर सामने आई थी कि वो NBK111 की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं। संजय दत्त भी इस मूवी में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। दर्शक संजय दत्त और नंदमुरी बालकृष्ण की टक्कर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
