शूटिंग के दौरान Nandamuri Balakrishna के घुटने में लगी चोट, हैदराबाद में चल रहा है इलाज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 23, 2026, 07:36 AM IST

Nandamuri Balakrishna Heath Update: नंदमुरी बालकृष्ण को शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Nandamuri Balakrishna Heath Update: साउथ सिनेमा के एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की सेहत को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। खबर है कि फिल्म 'NBK 111' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद अभी मेडिकल निगरानी में हैं। एक्टर का पहले एक लोकल हॉस्पिटल में इलाज किया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट करके हैदराबाद ले जाया गया। इस खबर के सामने आने के बाद नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस चिंता में पड़ गए है और एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं। अू इसको लेकर अस्पताल ने बयान जारी कर एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है।

Nandamuri Balakrishna Heath Update

नंदमुरी बालकृष्ण को लगी चोट (Image Source: AI)

अस्पताल ने जारी किया बयान

हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल ने नंदमुरी बालकृष्ण की सेहत को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी किया। फिल्म NBK 111 की शूटिंग के दौरान बालकृष्ण को चोट लग गई थी। हॉस्पिटल के बुलेटिन के मुताबिक 'नंदमुरी बालकृष्ण को राजाहमुंदरी में फिल्म की शूटिंग के दौरान बाएं घुटने में चोट आई। उन्हें लोकल हॉस्पिटल में शुरुआती इलाज दिया गया और फिर आगे की जांच व इलाज के लिए एआईजी हॉस्पिटल, हैदराबाद लाया गया।' प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स को मसल टियर और घुटने के आसपास सूजन की आशंका है। बालकृष्ण फिलहाल ऑर्थोपेडिक सर्जन्स की टीम की निगरानी में जांच करवा रहे हैं।

End of Feed