Kalki 2898 AD देखने के लिए बेताब हो रहे हैं Nagarjuna, अमिताभ बच्चन को बताया फायर

​नागार्जुन ने कल्कि 2898 AD पर अपने विचार शेयर किए है, उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, नागी तुमने क्या दुनिया बनाई है। भारत की हमारी अविश्वसनीय कहानियों को बड़े पर्दे पर लाना। फिल्म देखने के लिए अभिभूत और उत्साहित हूँ। बता दें बस अब चार दिन बाद कल्कि रिलीज होने वाली है।

प्रभास की कल्कि 2898 AD का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ फैंस नहीं बड़े-बड़े एक्टर भी इस फिल्म को देखना का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक साथ कई बड़ कलाकार नजर आने वाले है। वही ये फिल्म 600 करोड़ रुपये के बिजट में बनी है, जिस कारण फैंस की बेताबी बढ़ रही है। इसी बीच नागार्जुन ने फिल्म को लेकर कुछ बात कही है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

नागार्जुन ने कल्कि 2898 AD पर अपने विचार शेयर किए है, उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, नागी तुमने क्या दुनिया बनाई है। भारत की हमारी अविश्वसनीय कहानियों को बड़े पर्दे पर लाना। फिल्म देखने के लिए अभिभूत और उत्साहित हूँ। फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करते हुए, नागार्जुन ने लिखा, अमित जी आग हैं, कमल जी बस वाह। प्रभास के बारे में बात करते हुए , नागार्जुन ने कहा प्रभास मैं प्रयोग करने के आपके साहस की प्रशंसा करता हूँ। उन्होंने अपने ट्वीट के अंत में फिल्म के निर्माता वैजयंती मूवीज को शुभकामनाएं दी और उन्हें अपना पसंदीदा निर्माता बताया। नागार्जुन से पहले कई अन्य हस्तियां फिल्म पर अपने विचार शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में, हमने एसएस राजामौली, संदीप रेड्डी वांगा, विजय देवरकोंडा और यहां तक कि सिलंबरासन टीआर जैसे लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सुनी थी। अब देखना होगा कि फिल्म कैसी होगी। जितनी तारीफ लोग ट्रेलर देखकर कर रहे हैं क्या फिल्म वैसी होगी कि नहीं।

End of Feed