कोंडा सुरेखा-सामंथा नागा तलाक विवाद: नागार्जुन ने खानदान पर उंगली उठाने वाली तेलंगाना मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, लेंगे लीगल एक्शन

Nagarjuna to Take Legal Action Against Konda Surekha: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के तलाक पर तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा द्वारा दिए गए बयान पर बवाल मच गया है। इस मामले में अब नागार्जुन ने कोंडा सुरेखा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

Nagarjuna to Take Legal Action Against Konda Surekha: तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने हाल ही में नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के तलाक पर विवादित टिप्पणी की। कोंडा सुरेखा को कपल के तलाक पर कमेंट करना भारी पड़ता नजर आ रहा है। कोंडा सुरेखा (Konda Surekha) ने नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक का कारण बीआरएस नेता केटी रामा राव (KTR) को बताया। कोंडा के इस कमेंट के बाद बवाल खड़ा हो गया है। ऐसे में अब बेटे नागा चैतन्य का सपोर्ट करते हुए पिता और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) ने तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

Nagarjuna on Konda Surekha

कोंडा सुरेखा के बयान के बाद जूम ने नागार्जुन से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो इस समय विजाग में हैं। कोंडा सुरेखा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने के लिए वो हैदराबाद वापस जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं। हालांकि जब उनसे कानूनी कार्रवाई करने के पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां बिलकुल! मैं 100% लीगल एक्शन लूंगा। मैं इसे इतने हल्के में जाने नहीं दे सकता हूं। अपने लॉयर्स के साथ वापस आ रहा हूं। इस बारे में जानकारी आपको मिलती रहेगी।'

End of Feed