Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy: तेलंगाना मिनिस्टर कोंडा सुरेखा ने सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक पर विवादित बयान देकर चारों तरफ हंगामा मचा दिया। कोंडा सुरेखा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि बीआरस नेता केटी रामा राव की वजह से सामंथा-नागा का तलाक हुआ क्योंकि उन्होंने ऐसी डिमांड रखी थी, जिसे पूरा न किया जा सका और साउथ इंडस्ट्री का ये जोड़ा अलग हो गया। कोंडा सुरेखा के इस बयान ने साउथ इंडस्ट्री ने ऐसी आग लगाई कि उसमें वो खुद ही झुलस गईं। विवाद को बढ़ता देख कोंडा सुरेखा ने अपने शब्दों को वापस ले लिया है और कहा है कि बोलते समय उनकी जीभ फिसल गई थी।
कोंडा सुरेखा ने सफाई जारी करते हुए कहा है, 'मेरा इस बयान के पीछ कोई हिडन एजेंडा नहीं था और न ही मैं किसी का दिल दुखाने की मंशा रखती हूं। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। बोलते समय मेरी जीभ फिसल गई थी, जिस कारण मेरे मुंह से वो शब्द निकल गए। मेरे बयान पर जिस तरह के रिएक्शन आ रहे हैं, उन्हें देखकर मैं काफी दुखी हूं। मैं फिल्म इंडस्ट्री पर दिए अपने बयान को वापस लेती हूं।'
कोंडा सुरेखा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हालांकि मैं केटीआर के खिलाफ अपना बयान वापस नहीं ले रही हूं। मेरी जगह उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मैं उनके द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब कानूनी प्रक्रिया से ही दूंगी।'
कोंडा सुरेखा का ये बयान केटी रामा राव द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस के ऊपर आया है। केटी रामा राव ने कोंडा सुरेखा को लीगल नोटिस भेजते हुए 24 घंटे के अंदर सामाजिक माफी मांगने को कहा था। केटी रामा राव के नोटिस पर कोंडा सुरेखा ने बयान जारी किया है और उनसे माफी मांगने से इंकार कर दिया है।
