Naga-Samantha Divorce पर विवादित बयान के बाद Konda Surekha ने आग में डाला घी, बोलीं- 'किसी को नहीं पता तलाक क्यों..'

Konda Surekha on Naga-Samantha Divorce: साउथ फिल्म स्टार नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु का तलाक एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कांग्रेसी नेता कोंडा सुरेखा के विवादित बयान के बाद अब उन्होंने एक नई बात बोल दी है। जो आग में घी डालने का काम कर रही है।

Konda Surekha on Naga-Samantha Divorce: नागा चैतन्य और समांथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद जाने पहचाने चेहरे हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ बीते कुछ सालों से लगातार सुर्खियों में रही है। तलाक के बाद से ही समांथा और नागा दोनों ने ही कई मौकों पर पब्लिक में सवालों के तीर झेले हैं। अब कांग्रेसी नेता कोंडा सुरेखा के एक बयान ने नागा और सामंथा के तलाक पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। कोंडा ने दावा किया कि भारत राष्ट्र समिति के प्रेसिडेंट केटी रामा राव (KT Rama Rao) के चलते ही समांथा और नागा का तलाक हुआ है। यह भी पढ़ें- कोंडा सुरेखा-सामंथा नागा तलाक विवाद: तेलंगाना मंत्री के बिगड़े बोल सुनकर खौला अल्लू अर्जुन का खून, बोले 'ऐसे बयान तेलुगु कल्चर के खिलाफ...'

Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy

इस बयान से मचा दी खलबली

कोंडा के अनुसार केटी रामा राव ने नागार्जुन से यह मांग की थी कि एन-कन्वेंशन सेंटर को टूटने से बचाने के लिए उन्हें अपनी बहू सामंथा को उनके पास भेजना होगा। सामंथा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और इस वजह से वह नागा चैतन्य और उनका तलाक हो गया था। अब इस विवाद के बाद कोंडा का एक और बयान सामने आया है, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। यहां इस पर नजर डालते हैं।

End of Feed