Konda Surekha on Naga-Samantha Divorce: नागा चैतन्य और समांथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद जाने पहचाने चेहरे हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ बीते कुछ सालों से लगातार सुर्खियों में रही है। तलाक के बाद से ही समांथा और नागा दोनों ने ही कई मौकों पर पब्लिक में सवालों के तीर झेले हैं। अब कांग्रेसी नेता कोंडा सुरेखा के एक बयान ने नागा और सामंथा के तलाक पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। कोंडा ने दावा किया कि भारत राष्ट्र समिति के प्रेसिडेंट केटी रामा राव (KT Rama Rao) के चलते ही समांथा और नागा का तलाक हुआ है। यह भी पढ़ें- कोंडा सुरेखा-सामंथा नागा तलाक विवाद: तेलंगाना मंत्री के बिगड़े बोल सुनकर खौला अल्लू अर्जुन का खून, बोले 'ऐसे बयान तेलुगु कल्चर के खिलाफ...'
इस बयान से मचा दी खलबली
कोंडा के अनुसार केटी रामा राव ने नागार्जुन से यह मांग की थी कि एन-कन्वेंशन सेंटर को टूटने से बचाने के लिए उन्हें अपनी बहू सामंथा को उनके पास भेजना होगा। सामंथा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और इस वजह से वह नागा चैतन्य और उनका तलाक हो गया था। अब इस विवाद के बाद कोंडा का एक और बयान सामने आया है, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। यहां इस पर नजर डालते हैं।
'कोई नहीं जानता शादी क्यों टूटी'
समांथा और नागा चैतन्य के तलाक पर अपने बयान को वापस लेने के कुछ घंटों बाद कोंडा सुरेखा ने एक और बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि यह कपल क्यों अलग हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पिछले बयान फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सोर्स से मिली जानकारी के हिसाब से ही थे। उन्होंने कहा, 'मैंने जो भी कहा है वह गलत है लेकिन आज तक कोई नहीं जानता कि नागा चैतन्य और समांथा क्यों अलग हुए, क्या उन्होंने कभी इस पर जवाब दिया। मैंने जो कुछ भी कहा है वह फिल्म इंडस्ट्री के सोर्स ने मुझे बताया था।'
