Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala इस खूबसूरत पैलेस में लेंगे सात फेरे? फिक्स हुई शादी की डेस्टिनेशन!

अक्किनेनी परिवार ने आखिरकार राजस्थान में एक आलीशान फाइव स्टार होटल को बुक करने का फैसला लिया है। उनकी शादी एक बेहद निजी पारिवारिक समारोह जैसी होगी, जिसमें केवल कुछ ही मेहमान शामिल होंगे।

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग 8 अगस्त को परिवार की मौजूदगी में हैदराबाद में सगाई की थी। अपने सगाई के बाद से ये कपल चर्चा में बना हुआ है। अब फैंस इनके शादी का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब कपल की शादी की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि कपल की शादी को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala

123 तेलुगु के अनुसार, अक्किनेनी परिवार ने आखिरकार राजस्थान में एक आलीशान फाइव स्टार होटल को बुक करने का फैसला लिया है। उनकी शादी एक बेहद निजी पारिवारिक समारोह जैसी होगी, जिसमें केवल कुछ ही मेहमान शामिल होंगे। कपल अपनी शादी को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार कपल राजस्थान के एक महल जैसे होटल में शादी करना चाहता है, क्योंकि यह कई अन्य सेलिब्रिटी शादियों के लिए एक लोकप्रिय प्लेस है।

End of Feed