साउथ मूवीज

शादी के तीन महीने बाद हनीमून बनाने एम्स्टर्डम पहुंचे नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला, एक्ट्रेस ने हाथों पर रचाई पिया के नाम की मेहंदी

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य हाल ही में एम्सटर्डम और मैक्सिको में खास पल बिता रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 04 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में शादी रचाई थी।

Image

Sobhita Dhulipala

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपनी सगाई के समय से ही चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में नागा चैतन्य फिल्म तंडेल में नजर आए थे। फैंस ने एक्टर की एक्टिंग को काफी ज्यादा पंसद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई भी की थी। वहीं कपल ने 04 दिंसबर 2024 को शादी रचाई थी। अब कपल शादी के तीन महीने बाद अपना हनीमून मनाने के लिए एम्स्टर्डम पहुंचे है। अब कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।

कपल शादी के बाद कुछ खास समय बिताने के लिए एम्स्टर्डम पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में शोभिता धुलिुपाला ने अपने सोशल मीडिया पर एम्स्टर्डम और मैक्सिको में बिताए हुए कुछ खास पलों की झलक फैंस को शेयर की है। इन तस्वीरों में सुबह की ताजी मुस्कान से लेकर शाम को हाई-एंड ग्लैमरस लुक में सजना-संवरना तक शामिल है। शोभिता धुलिपाला ने देसी लुक के साथ गहरे बैंगनी और लाल रंग का एथनिक वियर किया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज़्ड झुमका भी पहना था। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बैकलेस साटन गाउन भी कैरी किया था।

कब हुई थी कपल की शादी

इन तस्वीरों को देखकर फैंस कपल की तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "आप दोनों का वाइब कितना शानदार है।" दूसरे यूजर ने कहा, "तस्वीरें बहुत प्यारी है।" तीसरे ने कहा, "एक-दूसरे के लिए हो आप दोनों" चौथे ने लिखा-"हमेशा खुश रहो।" रिपोर्ट के अनुसार शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 2022 में डेटिंग शुरू की थी और 08 अगस्त 2024 में सगाई कर ली थी। कपल ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में तेलुगु रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। नागा चैतन्य की शादी पहले सामंथा रूथ प्रभु से हुई थी, लेकिन 2021 में कपल अलग हो गए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article