नागा चैतन्य इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म तंडेल रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है। हाल ही में एक्टर ने अनागनगा के टीजर की जमकर तारीफ की। इस फिल्म में सुमंत अक्किनेनी लीड रोल में नजर आने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
Sumanth next film
सुमंत अक्किनेनी की ये फिल्म थियेटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन अभी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म का टीजर 22 फरवरी, 2025 को रिलीज किया गया था और इसे फैंस और तेलुगु इंडस्ट्री के कई सितारों ने काफी पसंद किया। अब नागा ने भी टीजर शेयर करते हुए जमकर तारीफ की है। इस टीजर को शेयर करते हुए नागा ने लिखा-'यह कितना दिल को छू लेने वाला टीजर है। सुमंत अन्ना और टीम को इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं।'
शिक्षक का रोल करेंगी सुमंत
इस फिल्म का निर्देशन सनी संजय ने किया है, जिसमें श्रीनिवास अवसारला, सुमंत अक्किनेनी और काजल चौधरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और दर्शकों को इस फिल्म से खास उम्मीद है। फिल्म की कहानी सुमंत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्कूल में शिक्षक का रोल करने वाली है। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।
इस फिल्म में नजर आएंगे नागा
नागा जल्द ही फिल्म एनसी 24 में नजर आने वाले है। यह फिल्म एक एडवेंचर एक्शन मूवी है। इस फिल्म के निर्माता सुकुमार है। कार्तिक दंडू ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म में नागा चैतन्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले नागा को साई पल्लवी के साथ तंडेल में देखा गया था। यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई थी।
