तलाक के 4 साल बाद Samantha को 'धोखा' देने के आरोप पर भड़के Naga Chaitanya, दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Naga Chaitanya Heads To Delhi HC For Personality Rights: साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने पर्सनैलिटी राइट्स और सामंथा रुथ प्रभु को धोखा देने के आरोप में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है, जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

Naga Chaitanya Heads To Delhi HC For Personality Rights: साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने अपनी पर्सनैलिटी राइट के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का नाम अलग अलग कई ऑनलाइन साइट्स पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। एक्टर की इजाजत के बिना उनके नाम और तस्वीर का कथित तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, जिस पर अब अभिनेता ने अपनी आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में कोर्ट का फैसला भी सामने आ गया है। कोर्ट ने अज्ञात लोगों के खिलाफ समन जारी करने का फैसला किया है। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: थम गई 'दृश्यम 3' की कमाई की रफ्तार, अब तक किया इतना कलेक्शन)

samantha ruth prabhu-naga chaitanya

samantha ruth prabhu-naga chaitanya (photo credit- instagram)

    कोर्ट का आदेश

    दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से नागा चैतन्य के पर्सनैलिटी राइट्स में हस्तक्षेप करते हुए एक अंतरिम आदेश पारित किया है। कोर्ट ने तुरंत ही ऐसे कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश दिया है, जिसमें उनकी छवि धूमिल करने, एआई और डीपफे का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोर्ट ने ऐसी तरह के वीडियोज को भी हटाने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, दालत ने नागा चैतन्य की पहचान का अनधिकृत इस्तेमाल करने वाली वेबसाइटों और संस्थाओं को समन (समन) जारी किया है। (ये भी पढ़ें: Exclusive: 'हमारी फिल्म महिलाओं के खिलाफ नहीं है' Bandar पर लग रहे आरोपों पर Nikhil Dwivedi ने दिया रिएक्शन)

      कोर्ट ने जारी किया समन

      नागा चैतन्य का सामंथा रुथ प्रभु से चार साल पहले तलाक हो गया था। उन दिनों नागा चैतन्य पर अपनी पत्नी को धोखा देने का आरोप लगा था। ऐसे मौके पर एक्टर के खिलाफ कई वीडियोज और पोस्ट देखी गई, जिसमें एक्टर पर सामंथा को चीट करने जैसे दावे किए गए। अपनी याचिका में नागा चैतन्य ने ऐसे कंटेंट पर भी आपत्ति जताई थी, जिस पर कोर्ट ने नागा चैतन्य के हक में ही फैसला सुनाया है। कोर्ट की तरफ से नागा चैतन्य के खिलाफ झूठे दावे करने वाले और मानहानिकारक वीडियोज बनाने वाले पेजों के खिलाफ निर्देश जारी किया है कि जल्द से जल्द ऐसे कंटेंट को हटाया जाए।

      samantha ruth prabhu naga chaitanya (photo credit- instagram)

      नागा चैतन्य के वकील की कोर्ट में दलील

      बता दें कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान नागा चैतन्य की तरफ से उनके वकील वैभव गग्गर पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि कई वेबसाइट्स यूजर्स को आकर्षित करने और ऑनलाइन ट्रैफिक बढ़ाने के लिए एक्टर के नाम के साथ अश्लील सर्च टर्म्स का इस्तेमाल कर रही है। वकील ने अपनी दलील में कहा कि ऐसा कंटेंट न केवल चैतन्य की पहचान का गलत इस्तेमाल करते हैं, बल्कि उनकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

      कोर्ट ने क्या कहा...

      इसके बाद कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि एक पब्लिक फिगर को जिस तरह की जांच और परख का सामना करना पड़ता है, वो काफी निराशाजनक है। आप एक पब्लिक फिगर है और निश्चित रूप से आप बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा संवेदनशील हैं।

      End of Feed