साउथ मूवीज

Naga Chaitanya की दुल्हन बनेंगी Sobhita Dhulipala, सामने आई शादी की तारीख

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding :नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कपल कब शादी करने वाले हैं। कपल ने 08 अगस्त को सगाई कर थी, जिसके बाद से फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे।

Image

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding : नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब कपल को एक होते देखना का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले शोभिता धुलिपाला ने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी और फैंस को जानकारी दी थी कि शादी की रस्में शुरू हो गई है। बता दें कपल ने 08 अगस्त को सगाई की थी, जिसके बाद से फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी शादी की तारिख वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि कब कपल शादी करने वाले है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी जल्द ही होने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार कपल 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब फैंस कपल को शादी करते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नागा चैतन्य और शोभिता की शादी में केवर परिवार के लोग और करीबी ही शामिल होंगे। हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला बेहद खुश नजक आए थे। इस दौरान नागार्जुन ने शोभिता को चिरंजीवी से भी मिलवाया था।

प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें हुई थी वायरल

कुछ दिनों पहले शोभिता धुलिपाला ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। बता दें वो सभी तस्वीरें प्री-वेडिंग रस्मों की थी। उन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था-गोधुमा राय पसुपु दंचतम समारोह। तस्वीरों पर घर की महिलांए पारंपरिक रेशमी साड़ी पहनी हुई नजर आ रही थीं। फैंस ने उन्हें फोटोज को बहुत पसंद किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article