सामंथा रुथ प्रभु के प्यार को भुलाकर शोभिता संग आज सगाई करेंगे नागा चैतन्य, पिता नागार्जुन ने दे दी मंजूरी!!

Naga chaitanya and Sobhita Dhulipala Engagement: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि दोनों आज सगाई करने वाले हैं। इस खबर से इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है।

Naga chaitanya and Sobhita Dhulipala Engagement Today: साउथ के दिग्गज स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सामंथा से अलग होने के बाद नागा, शोभिता के करीब आ गए थे। अब ऐसी खबर सामने आई है कि नागा के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं। दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। आइए रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं इस बारे में...

Untitled design (27)

कब सगाई करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला आज ही सगाई करने वाले हैं। द ग्रेट आंध्रा के मुताबिक एक करीबी सूत्र ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सगाई के बाद नागा और शोभिता शुक्रवार को अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर साझा करेंगे। वहीं दोनों आधिकारिक तौर पर अपनी सगाई की बात दुनिया को बता सकते हैं। अगर सच में नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला सगाई करेंगे तो फैंस का दिन बन जाएगा।

End of Feed