Arshad Warsi के जोकर वाले बयान के बीच Prabhas के सपोर्ट में उतरे Nag Ashwin, कहा- अरशद साहब बहुत नफरत है...

अरशद वारसी अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले एक्टर ने कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) का रिव्यू किया था और फिल्म में प्रभास (Prabhas) के भैरव कैरेक्टर को जोकर बताया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हों ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब नाग अश्विन प्रभास के सपोर्ट में उतरे है।

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले एक्टर ने कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) का रिव्यू किया था और फिल्म में प्रभास (Prabhas) के भैरव कैरेक्टर को जोकर बताया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हों ट्रोल करना शुरू कर दिया था। साउथ एक्टर ने भी प्रभास का साथ देते हुए अरशद वारसी आड़े हाथों लिया था। अब इस फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन प्रभास के सपोर्ट में उतरे है। आइए जानते हैं कि नाग अश्विन ने क्या ट्वीट किया है।

Prabhas

Prabhas

उन्होंने लिखा, "चलिए पीछे नहीं हटते है अब उत्तर-दक्षिण या बॉलीवुड vs टॉली से। नजरें बड़ी तस्वीर पर रखिए। यूनाइटेड इंडियन फिल्म इंडस्ट्री। अरशद साहब को अपने शब्दों का चयन बेहतर तरीके से करना चाहिए था, लेकिन यह ठीक है। बच्चों को बुजी खिलौने भेज रहा हूँ। मैं कड़ी मेहनत करूंगा इसलिए ट्वीट करता हूं कि प्रभास K2 में अब तक के बेस्ट थे।"

End of Feed