साउथ मूवीज

Murari Re-release: महेश बाबू को जन्मदिन से पहले मिला खास गिफ्ट, एक्टर सोनाली बेंद्रे के साथ एक बार फिर रोमांस करते आएंगे नजर

Murari Re-release: महेश बाबू का किरदार मुरारी कई सालों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहा है। टॉलीवुड के स्टार ने कृष्णा वामसी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को अपने शानदार करियर में एक मील का पत्थर बताया है। अब एक बार फिर फिल्म बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

Image

Murari Re-release

Murari Re-release: महेश बाबू का किरदार मुरारी कई सालों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहा है। टॉलीवुड के स्टार ने कृष्णा वामसी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को अपने शानदार करियर में एक मील का पत्थर बताया है। इस फिल्म के वापसी की खबर सुनकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और अब इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।अब जन्मदिन से पहले एक्टर को बड़ा गिफ्ट मिला है।वही मेहश बाबू फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ फिल्म में आने को लेकर चर्चा में है।

पिछले हफ़्ते सोशल मीडिया पर महेश बाबू की अनंत राधिका की शादी में उनके शानदार नए लुक को लेकर चर्चा होने लगी थी , जिससे उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। 2001 की उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म की फिर से रिलीज की खबर से यह उत्साह दोगुना हो गया है। तेलुगु ब्लॉकबस्टर पारिवारिक ड्रामा 9 अगस्त को सुपरस्टार के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। खबर आने के बाद फैंस एक्स पर दीवाने हो गए है, उन्होंने कहा कि उत्सव का दिन उनके लिए और भी खास हो गया है।

सोनाली बेंद्रे की सिजलिंग केमिस्ट्री

फिल्म में महेश बाबू के अलावा सोनाली बेंद्रे,लक्ष्मी, सुकुमारी, कैकला सत्यनारायण और गोल्लापुडी मारुति राव भी नजर आए थे। सरफरोश सेंसेशन सोनाली बेंद्रे ने मुरारी से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। फैंस ने महेश बाबू के साथ बेंद्रे की सिजलिंग केमिस्ट्री को खूब पसंद किया और वह जल्द ही टॉलीवुड फैंस की पसंदीदा बन गईं थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article