Nayanthara की फिल्म 'अन्नपूर्णी" पर लगाया धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की शिकायत

FIR File Against 'Annapurani': हाल ही में पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ( Ramesh Solanki) ने साउथ मूवी 'अन्नपूर्णी' पर हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है ....

FIR File Against 'Annapurani': अभिनेत्री नयनतारा( Nayanthara) की फिल्म अन्नपूर्णी( Annapurani) मुसीबत में पड़ती नजर आ रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पर पूर्व नेता ने आरोप लगाते हुए इसे हिन्दू विरोधी बताया है। मुंबई पुलिस थाने में फिल्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी करवा दी गई है। पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म के निर्माताओं पर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मेकर्स पर भगवान राम का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। फिल्म निर्माता और अभिनेत्री नयनतारा पर नेता ने केस दर्ज किया है।

FIR File Against 'Annapurani'

हाल ही में पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ( Ramesh Solanki) ने साउथ मूवी 'अन्नपूर्णी' पर हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है-" मैंने एंटी हिंदू और एंटी हिंदू नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ऐसे समय में जब पूरी दुनिया भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रत्याशा में खुशी मना रही है, यह हिंदू विरोधी फिल्म अन्नपूर्णानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसे ज़ी स्टूडियो, नाद स्टूडियोज और ट्राइडेंट आर्ट्स द्वारा निर्मित किया गया है। उन्होंने फिल्म के इन दृश्यों को गलत ठहराते हुए कहा 1. हिंदू पुजारी की एक बेटी बिरयानी पकाने के लिए नमाज पढ़ती है।2. इस फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है. 3. फरहान (अभिनेता) ने अभिनेत्री को यह कहकर मांस खाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि भगवान श्री राम भी मांस खाने वाले थे।

End of Feed