Priyanka Chopra-Mahesh Babu 1000 crore film: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली 1000 करोड़ी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें है क्योंकि इस फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दिया है। आइए जाते हैं कि एक्ट्रेस की मां ने क्या कहा है।
Priyanka Chopra-Mahesh Babu's 1000 crore film
जब मधु चोपड़ा से SSMB29 में प्रियंका चोपड़ा के रोल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पुष्टि की। उन्होंने कहा, "वह शूटिंग पर हैं।" जब इंटरव्यू पर पूछा गया कि इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है तो इसपर मधु ने सहमति दिखाकर सिर हिलाते हुए हां बोला। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित महेश बाबू की फिल्म SSMB29 में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में देसी गर्ल विलेन का रोल करने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के एल्युमीनियम फैक्ट्री में चल रही है।अब तक आधिकारिक तौर पर कोई खबर नहीं आई थी, लेकिन अब उनकी मां ने फिल्म में प्रियंका के होने की बात को कंफर्म कर दिया है।
कितनी मोटी फीस ले रही हैं प्रियंका
SSMB29 को जंगल एडवेंचर कहा जा रहा है। एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 के लिए दो टाइटल पर विचार किया जा रहा है - गरुड़ और महाराज। अब देखना होगा कि फिल्म का क्या नाम होगा। कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका फिल्म में विलेन बन रही हैं और इस रोल के लिए उन्हें 30 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है।
