साउथ मूवीज

नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' के ‘रॉ स्टेटमेंट’ के लिए हो जाएं तैयार, नए पोस्टर संग हुई बड़ी अनाउंसमेंट

The Paradise: नानी इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर जानकारी दी है कि इस फिल्म का रॉ स्टेटमेंट 3 मार्च को रिलीज होने वाला है। अब मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज कर समय से भी पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं कि रॉ स्टेटमेंट कल कितने बजे रिलीज होने वाला है।

Image

Nani

नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस फिल्म का निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने किया है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें है। फैंस इस फिल्म के रॉ स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

नानी ने अपने सोशल मीडिया पर The Paradise का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए फैंस के लिए बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने बताया कि कल सुबह 11:17 बजे फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा होने वाला है। साथ ही नानी ने अपने कैप्शन में लिखा-ये दोनों श्रीकांत ओडेला और अनिरुद्ध रविचंदर उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, और मेरा दिल कहता है कि बाकी सब ....... :)"

कल रिलीज होगा फिल्म का रॉ स्टेटमेंट

श्रीकांत ओडेला की दमदार स्टोरीटेलिंग और नानी की शानदार मौजूदगी के साथ, द पैराडाइज एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही द पैराडाइज में नानी एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आएंगे। ये पोस्टर साफ बता रहा है कि मेकर्स कुछ तगड़ा और हटके लेकर आ रहे हैं। यह ओडेला और नानी की दूसरी फिल्म है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। 3 मार्च की ग्रैंड अनाउंसमेंट के बाद से फैंस द पैराडाइज को लेकर जबरदस्त एक्साइटेड हैं। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में नानी एक और दमदार किरदार निभाने जा रहे हैं, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब सबकी नजरें 3 मार्च पर टिकी हैं, जब मेकर्स ‘रॉ स्टेटमेंट’ के जरिए फिल्म की पहली झलक देने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article