साउथ मूवीज

Mookuthi Amman 2: नयनतारा ने दिखाया देवी का रूप, सोलह श्रृंगार किए सामने आया मुकुत्थी अम्मान 2 का फर्स्ट लुक

Mookuthi Amman 2: नयनतारा को आखिरी बार फिल्म अन्नपूर्णी में देखा गया था। अब एक्ट्रेस की नई फिल्म से लुक सामने आया है, जिसमें वो एकदम अलग नजर आ रही है। बता दें एक्ट्रेस का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म मुकुत्थी अम्मान 2 से है।

Image

Mookuthi Amman 2

Mookuthi Amman 2: लेडी सुपरस्टार नयनतारा अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। नयनतारा को आखिरी बार फिल्म अन्नपूर्णी में देखा गया था। अब एक्ट्रेस की नई फिल्म से लुक सामने आया है, जिसमें वो एकदम अलग नजर आ रही है। बता दें एक्ट्रेस का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म मुकुत्थी अम्मान 2 से है। इस लुक में एक्ट्रेस देवी के रूप में नजर आ रही है।

हाल ही में मूकुथी अम्मान के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर सीक्वल की पुष्टि की है, जिसमें मूकुथी अम्मान की लीड एक्ट्रेस में नयनतारा नजर आ रही हैं। वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के चेयरमैन इशारी के गणेश भी सीक्वल फिल्म के निर्माता के रूप में लौट आए हैं। यह अनाउंसमेंट एक आधिकारिक वीडियो के माध्यम से की गई है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है-मूकुथी अम्मान अधिक शक्ति, ड्रामा और एक्शन के साथ वापस आ गई है। देवी को बुराई से लड़ने और धर्मी लोगों की रक्षा करने के लिए एक नई यात्रा पर निकलते हुए देखें। लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ यह सीक्वल भावनाओं और उत्साह का रोलरकोस्टर होने का वादा करता है। अधिक जानकारी के लिए बने रहें! # मूकुथी अम्मान2

ये सितारे भी आ सकते हैं नजर

मुकुथी अम्मान को 2020 में सीधे डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में इंधुजा रविचंद्रन और यशिका आनंद भी शामिल थे। ऐसा कहा जा रहा है कि आरजे बालाजी के सीक्वल में भी ये सितारे नजर आएंगे। निर्माताओं ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। अब तक सीक्वल के लिए केवल नयनतारा की वापसी को हरी झंडी दी गई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article