Mirai X Review: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी एक्शन फिल्म 'मिराई' आज यानी 12 सितंबर के दिन दुनिया भर में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी में तेजा सज्जा के साथ मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन और जगपति बाबू सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 'मिराई' के ट्रेलर को देखने के बाद भी लोगों ने तेजा सज्जा स्टारर को बड़े परदे पर देखने का मन बना लिया था। तेजा सज्जा की इस मूवी 'मिराई' (Mirai) को बड़े परदे पर देखने के बाद अब लोगों ने अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए हैं। इस मूवी को ऑडियंस को ओर से पॉजिटिव रिव्यू ही मिल रहे हैं।
एक्स अकाउंट पर ऑडियंस ने तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' की तारीफ करनी शुरू कर दी है। बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे मंचू मनोज ने अपनी धांसू एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित कर दिया है। उनके किरदार ने दर्शकों को सिनेमाघरों में मंत्रमुग्ध कर दिया है। इतना ही नहीं सिनेमाघरों में 'मिराई' के कई सीन्स देखकर लोगों ने तालियां बजाई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मिराई में शानदार वीएफएक्स और कई इमोशनल सीन्स हैं, जो इस मूवी शानदार और देखने लायक बनाते हैं!'
कार्तिक गट्टामनेनी ने तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' का निर्देशन किया है। इस मूवी के हिंदी राइट्स करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा खरीदे गए हैं। फैन्स तेजा सज्जा स्टारर का पहला शो देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर उमड़ पड़े हैं। TOI की रिपोर्ट के अनुसार तेजा सज्जा की इस मूवी के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार ने 40 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी में साउथ सुपरस्टार प्रभास ने भी वॉयसओवर किया है, जो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया है।
