Mammootty on Student Protest: देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस आंदोलन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस आंदोलन को लेकर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स रिएक्शन दे रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने भी इस आंदोलन को लेकर पोस्ट किया था। इन सब के बीच अब साउथ सिनेमा के एक्टर ममूटी (Mammootty) का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि देश के युवा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। तो चलिए जानते हैं कि ममूटी ने क्या बयान दिया है।
ममूटी ने किया बच्चों का सपोर्ट (Image Source: Chat GPT)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'आपके मन में जरा भी दया नहीं है क्या...' आंखों में आंसू लेकर Rakhi Sawant ने PM Narendra Modi से पूछा सवाल
ममूटी ने कही ये बात
एक्टर ममूटी एक बार फिर से चर्चा में आ गए गए हैं। इसकी वजह ममूटी का अभी हाल में दिया एक बयान है, जो उन्होंने छात्र आंदोलन को लेकर दिया है। ममूटी ने लिखा कि 'युवा हमारे देश की असली संपत्ति हैं। उनकी आवाज सुनिए। उन्हें संरक्षण दीजिए। उन्हें सशक्त बनाइए।' ममूटी ने भी अपने बेटे दुलकर सलमान के बाद छात्रों के NEET पेपर लीक वाले प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस हफ्ते मलयालम इंडस्ट्री के कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने इस प्रदर्शन को लेकर अपनी बात कही। इनमें टोविनो थॉमस, पार्वती थिरुवोथु और विस्माया मोहनलाल जैसे स्टार्स शामिल हैं। इसके अलावा नाजरिया नाजिम, रीमा कालिंगल, सौबिन शाहिर, इंद्रजीत सुकुमरन, रजिशा विजयन और कुंचाको बोबन समेत कई और एक्टर्स ने भी अपनी बात रखी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'अब सभी घर लौट जाएं...' Salman Khan ने छात्रों से की आंदोलन खत्म करने की अपील
दुलकर सलमान ने लिखी ये बात
इस हफ्ते की शुरुआत में दुलकर सलमान ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता जताई थी। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा, 'जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, वो हमें रुककर सुनने और समझने की याद दिलाता है।' दुलकर ने कहा कि शिक्षा हमेशा उम्मीद, अवसर और बेहतर भविष्य का वादा रही है, और युवाओं को इस अनिश्चितता का सामना करते देखना दिल दहला देने वाला है। कुछ छात्रों को लग रहा है कि उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा, ये जानकर उनका दिल टूट गया। छात्रों की आत्महत्या की खबरें सुनना बहुत दर्द भरा था। मां-बाप भी अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए दर्द और कर्ज दोनों का बोझ उठा रहे हैं।
