Kalamkaval से सामने आया ममूटी का पहला लुक, पोस्टर देख फैंस ने कहा- 'ब्लॉकबस्टर'

ममूटी का कलमकावल से पहला लुक सामने आया है। इस पोस्टर में ममूटी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस पोस्टर देखने के बाद एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कलमकावल में विनायकन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

मलयालम सुपरस्टार ममूटी जल्द ही कलमकावल में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें ममूटी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन जितिन के जोस कर रहे हैं। हाल ही में ममूटी ने इस पोस्टर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा-"कभी नहीं देखा गया ममूटी का इंतजार करें।" पोस्टर को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Kalamkaval

Kalamkaval

रिपोर्ट के अनुसार कलमकावल में विनायकन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फैसल अली इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं। इस फिल्म के संगीत का काम मुजीब मजीद द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में कुछ दमदार एक्शन भी होने की उम्मीद है, जिसे स्टंटमैन द्वारा संभाला जा रहा है। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस को बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार है।

End of Feed