साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD के सीक्वल पर मेकर्स ने कर डाला सबसे बड़ा खुलासा, क्या सच में पूरी हो गई 60% शूटिंग?

Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 AD फैंस को बहुत पसंद आ रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी दमदार कमाई कर रही है। हाल ही ऐसी खबर आई थी कि Kalki 2898 AD के सीक्वल की 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात पर अब डायरेक्टर नाग अश्विन ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 AD फैंस को बहुत पसंद आ रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म की तुलना हॉलीवुड के वीएफएक्स से की जा रही है। इस फिल्म को देखने के बाद से फैंस दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही ऐसी खबर आई थी कि Kalki 2898 AD के सीक्वल की 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात पर अब डायरेक्टर नाग अश्विन ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

निर्देशक ने पिंकविला के साथ बातचीत में फिल्म के सीक्वल के बारे में कुछ खास बातचीत की। निर्देशक ने फिल्म कल्कि 2898 AD के दो पार्ट के बारे में खुलकर बात की। नाग अश्विन से जब पूछा गया कि फिल्म के सीक्वल की शूटिंग 60% पूरी हो चुकी है या नहीं, तो उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा कि यह 60% नहीं है। हमने दूसरे पार्ट की शूटिंग 25-30 दिन पहले ही पूरी कर ली है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।"

पूरी चीज फिर से होगी शुरू

दूसरे पार्ट के बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने बताया, अभी भी डिजाइनिंग और एक्शन के मामले में बहुत सारी तैयारिया करनी बाकी हैं। पूरी चीज फिर से शुरू होगी। अभिनेताओं को सेट पर वापस लाने से पहले सिर्फ तैयारी करना ही एक लंबी यात्रा जैसा काम है।"

कितनी हुई कमाई

सैकनिल्क के अनुसार प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने फर्स्ट वीक में भारत के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 414.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार कर चुकी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 AD में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article