Mahesh Babu Praises Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी पिछले महीने रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। मूवी को फैंस का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म इंडस्ट्री की कई सुपरस्टार हस्तियों ने भी फिल्म की प्रशंसा की है। इस लिस्ट में अब महेश बाबू की भी एंट्री हो गई है। महेश बाबू ने हाल ही में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर क्लकि 2898 एडी को देखा है, इस फिल्म को देखने के बाद महेश बाबू हैरान रह गए हैं और खुद को इस लाजवाब फिल्म की तारीफ करने से भी नहीं रोक पाए हैं। एक्टर ने फिल्म कल्कि 2898 एडी के मेकर्स की जमकर तारीफ की है।
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने देखी कल्कि 2898 एडी
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म कल्कि 2898 एडी को देखने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाला है। इस साई-फाई फिल्म को देखने के बाद महेश बाबू ने अपना रिस्पॉन्स भी शेयर किया है। महेश बाबू ने लिखा, “#कल्कि2898AD… ने मेरे होश उड़ा दिए, बस वाह!! @nagashwin7, आपके फ्यूचरिस्टिक दृष्टिकोण को सलाम। प्रत्येक फ्रेम कला का एक नमूना है।'
महेश बाबू ने की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ
इसके साथ ही महेश बाबू ने अपने एक और ट्वीट में लिखा, 'अमिताभ बच्चन सर आपकी शानदार स्क्रीन प्रेसेंस बेजोड़ है!!
कमल हासन सर आपके द्वारा निभाया गया हर किरदार बेहतरीन होता है। प्रभास आपने एक और महान रचना को सहजता से आगे बढ़ाया है। दीपिका पादुकोण आप तो हमेशा की तरह अद्भुत।'
