Chelsea Islan to join Mahesh-Deepika's #SSMB29: भारतीय सिनेमा के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक एस.एस. राजामौली की फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। बाहुबली सीरीज से देशभर के सिनेमाप्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाने वाले राजामौली (SS Rajamouli) जल्द ही दर्शकों के सामने महेश बाबू के साथ एक धमाकेदार फिल्म पेश करेंगे, जिसकी तैयारियां इन दिनों चल रही हैं। खबरों की मानें तो राजामौली फिल्म #SSMB29 में दीपिका पादुकोण के साथ-साथ एक दूसरी अदाकारा को भी साइन करने की सोच रहे हैं, जिसके लिए वो इंडोनेशियन अदाकारा चेलसिया इस्लान के नाम पर विचार कर रहे हैं।
Mahesh Babu-Deepika Padukone #SSMB29
एंटरटेनमेंट पोर्टल 123तेलुगु की लेटेस्ट खबर के अनुसार, इंडोनेशियन एक्ट्रेस चेलसिया इस्लान महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म में खास रोल निभाती हुई दिखाई देंगी। चेलसिया को इंडोनेशिया में उनकी शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। राजामौली ने अपने चेलसिया के साथ स्क्रीन टेस्ट कर लिया है, जिसके बाद वो उन्हें एक खास रोल में साइन करने का मन बना रहे हैं।
Chelsea Islan को क्यों साइन करना चाहते हैं राजामौली
अगर आप सोच रहे हैं कि एस.एस. राजामौली अपनी अपकमिंग मूवी में चेलसिया इस्लान को साइन करने की क्यों सोच रहे हैं तो बता दें कि वो भारतीय सिनेमा को देश के अलग-अलग देशों तक पहुंचाना चाहते हैं, जिस कारण वो विदेशी कलाकारों को अपनी फिल्म के लिए कंसीडर कर रहे हैं। राजामौली की मूवी में चेलसिया इस्लान का रोल क्या होगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि मेकर्स उन्हें किसी बड़े रोल के लिए कंसीडर कर रहे हैं।
