Yash Meets the Families of Dead Fans: केजीएफ स्टार यश (Yash) एक पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। बीते रविवार को उनके जन्मदिन की तैयारी कर रहे 3 फैंस की मौत हो गई। इस खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। यश के जन्मदिन के मौके पर कुछ फैंस मिलकर उनका एक 25 फीट ऊंचा पोस्टर लगा रहे थे। इस दौरान अचानक तीन फैन पोस्टर लगाते वक्त गिर जाते हैं और इस हादसे में उनकी मौत हो जाती है। खबर के अनुसार 25 फीट ऊंचा ये पोस्टर एक बिजली की तार के संपर्क में आ जाता है। जिस वजह से मौके पर तीन लोगों की मौत हो जाती है और 3 और लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
सोशल मीडिया पर यश के इन तीनों फैन के मौत की खबर काफी वायरल हुई है। इस दौरान अब यश इन तीनों फैंस की फैमिली से मिले हैं। खुद यश भी इस हादसे से काफी परेशान हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मृत फैंस के परिवार से मिले यश
यश ने इस हादसे पर कहा, 'अगर आप जहां हैं वहीं से मुझे जन्मदिन की बधाई देंगे। मेरें लिए यह काफी प्यारा होगा। प्लीज इसने ऊंचे पोस्टर, बाइक चेजिंग और खतरनाक सेल्फी लेने की कोई जरूरत नहीं है। इस वजह से मुझे खुद के जन्मदिन का डर लगने लगा है। मेरी आप सभी से विनती है कि ऐसा कुछ भी न करें।'
