साउथ मूवीज

कल्कि 2898 AD के सीक्वल में प्रभास के किरदार की हो जाएगी मौत? इस एक्टर ने खोल दी पहले ही पोल

kalki 2898 AD: कल्कि 2898 AD का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्लकि को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सभी कलाकार की एक्टिंग से फैंस बहुत खुशा है। हाल ही में नितीश भारद्वाज ने नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD को लेकर बात कही है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Image

kalki 2898 AD

kalki 2898 AD: कल्कि 2898 AD का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्लकि को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सभी कलाकार की एक्टिंग से फैंस बहुत खुशा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। अब फैंस इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने खुलासा किया था कि ये पार्ट जल्द ही रिलीज होगा जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में नितीश भारद्वाज ने नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD को लेकर बात कही है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत (1988) में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD के बारे में बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नितीश ने महाभारत के पात्रों और कल्कि के भविष्य के जन्म का चतुराई से उपयोग करने के लिए निर्देशक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म निर्माताओं को साउथ से सीखना चाहिए।

सीक्वल में कृष्ण बनने की इच्छा

नितीश ने कहा नाग अश्विन ने महाभारत के पात्रों और महाविष्णु के अंतिम अवतार कल्कि के भविष्य के जन्म का चतुराई से उपयोग किया है। वे हमारे शास्त्रों और महाकाव्यों में इतनी गहराई से जानते है। कल्कि 2898 AD के सीक्वल की कहानी के बारे में भी बात कही, उन्होंने कहा प्रभास उर्फ कर्ण खलनायक द्वारा मारा जाएगा, जबकि अश्वत्थामा अमिताभ बच्चन और कृष्ण उसे मुक्ति का मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि सीक्वल में नाग अश्विन को कृष्ण का चेहरा छिपाने की ज़रूरत नहीं है मैं उपलब्ध हूँ।

ये कलाकार आए थे नजर

कल्कि 2898 AD में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, प्रभास , दिशा पटानी, सास्वत चटर्जी और शोभना जैसे कलाकार हैं।ये फिल्म फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article