माधन बॉब का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, कैंसर की बीमारी से झूझ रहे थे एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 3, 2025, 09:51 AM IST

Madhan Bob Died: साउथ के फेमस एक्टर और कॉमेडियन माधन बॉब (Madhan Bob) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। माधन बॉब का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से झूझ रहे थे। इस खबर ने फैंस के दिलों को तोड़ दिया है।

Madhan Bob Died: तमिल सिनेमा के जाने-माने स्टार और कॉमेडियन माधन बॉब (Madhan Bob) अब हमारे बीच नहीं रहे। माधन बॉब का 71 साल की उम्र में चेन्नई के अडयार स्थित उनके घर पर निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे माधन बॉब अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके बेटे अर्चित (Archith) ने उनके निधन की पुष्टि की। एस. कृष्णमूर्ति (S. Krishnamoorthy) उर्फ माधन बॉब ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लाखों दिलों में जगह बनाई थी। उनके निधन की खबर ने तमिल सिनेमा और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ा पड़ी है। इस खबर के सामने आने के बाद स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी उदास नजर आ रहे हैं।

Madhan Bob Died

Image Source: Dhaya / X

इन फिल्मों में किया था काम

माधन बॉब ने 1980 के दशक में नींगल केट्टवई (Neengal Kettavai) से डेब्यू किया और 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। थेनाली (Thenali) में डायमंड बाबू और फ्रेंड्स (Friends) में मैनेजर सुंदरेशन जैसे उनके किरदार आज भी फैंस को हंसाते हैं। देवर मगन (Thevar Magan), सती लीलावती (Sathi Leelavathi), चंद्रमुखी (Chandramukhi) और वाणमे एल्लई (Vaaname Ellai) जैसी फिल्मों में उन्होंने रजनीकांत (Rajinikanth), कमल हासन (Kamal Haasan), अजित (Ajith), सूर्या (Suriya) और विजय (Vijay) जैसे सितारों के साथ काम किया। माधन बॉब के निधन की खबर ने फैंस को अंदर से तोड़कर रख दिया है।

End of Feed