साउथ मूवीज

Lucky Bhaskar: दुलकर सलमान संग नजर आने वाली थीं Ayesha Khan, इस एक वजह से ऐन मौके पर कटा मूवी से पत्ता

Ayesha Khan On Not Being Part Of Dulquer Salman Lucky Bhaskar: टीवी से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली आयशा खान दुलकर सलमान की 'लकी भास्कर' में भी नजर आने वाली थीं। लेकिन ऐन मौके पर आयशा खान को फिल्म से हाथ धोना पड़ा था। वहीं अब एक्ट्रेस ने मामले की वजह जाहिर की है।

Image

तो इस वजह से 'लकी भास्कर' का हिस्सा नहीं बन पाईं आयशा खान

Ayesha Khan On Not Being Part Of Dulquer Salman Lucky Bhaskar: टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बनाने वाली आयशा खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आयशा खान ने यूं तो एक्टिंग की दुनिया में 'बालवीर रिटर्न्स' से डेब्यू किया था। लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा लाइमलाइट 'बिग बॉस 17' में रहते हुए बटोरी थी। आयशा खान ने बिग बॉस के बाद साउथ सिनेमा में स्पेशल सॉन्ग भी किये, जो खूब चर्चा में रहे। इसके अलावा वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो 'रफू' में भी करण वी ग्रोवर संग मुख्य बूमिका अदा करती नजर आईं। इन सबसे इतर आयशा खान दुलकर सलमान (Dulquer Salman) साथ फिल्म 'लकी भास्कर' में भी नजर आने वाली थीं। लेकिन ऐन मौके पर वह फिल्म से बाहर हो गईं।

'लकी भास्कर' फिल्म में आयशा खान (Ayesha Khan), दुलकर सलमान (Dulquer Salman) के साथ मुख्य भूमिका अदा करने वाली थीं। मूवी के लिए उनके नाम पर मुहर भी लग गई थी, लेकिन फिल्म में उन्हें न देखकर फैंस भी हैरान रह गए। वहीं अब आयशा खान ने पिंकविला संग बातचीत के दौरान इसकी वजह जाहिर की है। आयशा खान ने 'लकी भास्कर' का हिस्सा न बनने पर कहा, "फिल्म रिलीज हो चुकी है और मेरी डेट मूवी के साथ मैच नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से मैं मूवी का हिस्सा नहीं बन पाई।" बता दें कि आयशा खान ने 'लकी भास्कर' का हिस्सा बनने के लिए खूब एक्साइटमेंट भी जाहिर की थी।

दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की 'लकी भास्कर' साल 2024 में 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म में दुलकर सलमान की एक्टिंग तो काबिल-ए-तारीफ थी ही, साथ ही लोगों ने मूवी के प्लॉट एंड ट्विस्ट को भी खूब पसंद किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article