कोंडा सुरेखा-सामंथा नागा तलाक विवाद: साउथ इंडस्ट्री के गुस्से और बढ़ते विवाद के बीच तेलंगाना की मंत्री ने वापस लिया बयान, बोलीं 'मेरी जीभ फिसल...'

Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy: तेलंगाना मिनिस्टर कोंडा सुरेखा के बयान से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है। कोंडा सुरेखा के बयान के बाद साउथ इंडस्ट्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ आकर खड़ी हो गई है और लगातार तेलंगाना मंत्री के बयान पर गुस्सा जाहिर कर रही है। विवाद को बड़ा होता देख कोंडा सुरेखा ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं।

Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy: तेलंगाना मिनिस्टर कोंडा सुरेखा ने सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक पर विवादित बयान देकर चारों तरफ हंगामा मचा दिया। कोंडा सुरेखा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि बीआरस नेता केटी रामा राव की वजह से सामंथा-नागा का तलाक हुआ क्योंकि उन्होंने ऐसी डिमांड रखी थी, जिसे पूरा न किया जा सका और साउथ इंडस्ट्री का ये जोड़ा अलग हो गया। कोंडा सुरेखा के इस बयान ने साउथ इंडस्ट्री ने ऐसी आग लगाई कि उसमें वो खुद ही झुलस गईं। विवाद को बढ़ता देख कोंडा सुरेखा ने अपने शब्दों को वापस ले लिया है और कहा है कि बोलते समय उनकी जीभ फिसल गई थी।

Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy

कोंडा सुरेखा ने सफाई जारी करते हुए कहा है, 'मेरा इस बयान के पीछ कोई हिडन एजेंडा नहीं था और न ही मैं किसी का दिल दुखाने की मंशा रखती हूं। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। बोलते समय मेरी जीभ फिसल गई थी, जिस कारण मेरे मुंह से वो शब्द निकल गए। मेरे बयान पर जिस तरह के रिएक्शन आ रहे हैं, उन्हें देखकर मैं काफी दुखी हूं। मैं फिल्म इंडस्ट्री पर दिए अपने बयान को वापस लेती हूं।'

End of Feed