साउथ मूवीज

कोंडा सुरेखा-सामंथा नागा तलाक विवाद: KTR की वजह से उजड़ी सामंथा की शादीशुदा दुनिया? तेलंगाना मंत्री के बयान पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy: कोंडा सुरेखा ने सामंथा रुथ प्रभु की निजी जिंदगी पर विवादित बयान देकर राजनीति और सिनेमाजगत को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने सामंथा-नागा के तलाक की वजह केटीआर को बताया है, जिस पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा है कि उन्हें राजनीति से अलग ही रखा जाए तो अच्छा होगा।

Image

Konda Surekha Samantha

Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy: कोंडा सुरेखा के विवादित बयान पर साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर कोंडा सुरेखा के दावे की हवा निकालते हुए लिखा है, 'फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाएं, जो घर से बाहर आती हैं और ग्लैमरस इंडस्ट्री की चुनौतियों का सामना करती हैं उन्हें बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए महिलाओं को प्यार होता है... फिर वो प्यार से बाहर भी आती हैं और फिर से खड़ी होती हैं। इसके लिए बहुत करेज चाहिए।'

Konda Surekha Samantha post

Konda Surekha Samantha post

सामंथा ने कोंडा सुरेखा पर निशाना साधते हुए लिखा, 'कोंडा सुरेखा गारू... मैं अपने सफर पर काफी खुश हूं। मैंने जो रास्ता चुना है उस पर मुझे गर्व है। कृप्या इस पर ऐसे कमेंट करके इसे खराब दिखाने की कोशिश न करें। मुझे उम्मीद है कि एक मिनिस्टर के तौर पर आपके शब्दों का कुछ मूल्य है, उसे विवादित बयानों से कम न करें। मैं उम्मीद करती हूं कि आप जिम्मेदार हैं और दूसरों की निजी जिंदगी का सम्मान करती हैं।'

'कृप्या मेरा नाम राजनीतिक विषयों से दूर रहें। राजनीतिक लड़ाइयों से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं हमेशा से ही राजनीतिक विषयों से दूर रही हूं और आगे भी ऐसा ही करूंगी। मेरा तलाक मेरा निजी मामला है, जो दो लोगों की बात के बाद लिया गया है। कृप्या इस पर किसी प्रकार की राजनीति न करें।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article