साउथ मूवीज

कोंडा सुरेखा ने Samantha से मांगी माफी, KTR को देंगी कानूनी तरीके से जवाब

तेलंगाना की वन एवं पर्यावरण मंत्री कोंडा सुरेखा के बयान साउथ जगत में बवाल मचा दिया है। कोंडा सुरेखा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सामंथा रुथ प्रभु से माफी मांगी है। कोंडा सुरेखा ने कहा मैं केटीआर को मानहानि नोटिस का जवाब भी कानूनी तरीके से दूंगी।

Image

Samantha Ruth Prabhu

तेलंगाना की वन एवं पर्यावरण मंत्री कोंडा सुरेखा के बयान साउथ जगत में बवाल मचा दिया है। अब हर कोई इसपर अपनी राय दे रहा है। हाल ही में तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सामंथा रुथ प्रभु से माफी मांगी है, लेकिन उन्होंने बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) नेता केटी रामा राव पर फिर से पलटवार किया है। आइए जानते हैं कि कोंडा सुरेखा ने क्या कहा है।

कोंडा सुरेखा ने सामंथा से माफी

साउथ के कई सेलेब्स कोंडा सुरेखा की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। जिसके बाद अब कोंडा सुरेखा ने अपना बयान वापस ले लिया है। हाल ही में कोंडा सुरेखा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'मेरा बयान एक नेता द्वारा महिलाओं को अपमानित करने पर सवाल उठाने के लिए हैं, ना कि साउथ एक्ट्रेस सामंथा की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का था। कोंडा सुरेखा ने कहा आप जिस तरह से बड़ी हुई हैं, वह देख मैं सिर्फ प्रभावित नहीं हूं बल्कि आप मेरी आदर्श भी हैं।'

कोंडा सुरेखा लेगी कानून की मदद

कोंडा सुरेखा ने केटी रामा राव पर पलटवार करते हुए कहा कि वो केटीआर पर अपनी टिप्पणी वापस नहीं लेंगी। इसके बजाय उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कोंडा सुरेखा ने कहा मैं मानहानि नोटिस का जवाब भी कानूनी तरीके से दूंगी।

केटी रामा राव ने दिया था 24 घंटों का समय

कोंडा सुरेखा के बयान के बाद केटी रामा राव ने कोंडा सुरेखा को माफी मांगने के लिए 24 घंटों का समय दिया था। साथ ही केटी रामा राव ने कहा था कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वो उनके खिलाफ मानहानि और आपराधिक मामला दर्ज करवाएंगे।

क्या था मामला

कोंडा सुरेखा ने एक बयान दिया था जिसमें वो बोल रही थी कि केटीआर का हाथ सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक के पीछे था। कोंडा सुरेखा ने कहा कि केटीआर ने कई लोगों को फिल्म जगत छोड़ने के लिए मजबूर किया है। सुरेखा ने केटीआर पर ड्रग्स लेने के भी आरोप लगाया था। साथ ही कोंडा सुरेखा ने कहा कि केटीआर को हीरोइनों का शोषण करने की बहुत ज्यादा आदत है। उन्होंने कई हीरोइनों के साथ रेव पार्टी की है। साथ ही एक्ट्रेस को ड्रग्स की आदत लगवाई है। साथ ही उन्हें ब्लैकमेल भी किया है। कोंडा सुरेखा ने केटीआर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नागा और सामंथा के फोन टैप किए है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article