रजनीकांत ने ना केवल साउथ में बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्मों के भी फैंस उन्हें काफी मानते हैं। रजनीकांत उस जामाने की बेस्ट एक्ट्रेस रेखा और श्रीदेवी के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके है, जिस कारण फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया।
रजनीकांत ने लेट अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ 19 फिल्मों में काम किया था। इसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्में शामिल थीं। इस दौरान साथ काम करते समय रजनीकांत को पता नहीं था कि वह अभिनेत्री से प्यार कर रहे हैं, लेकिन, उनका प्यार अधूरा रह गया आइए जानते हैं कैसे?
श्रीदेवी और रजनीकांत ने पहली बार फिल्म 'मूंद्रु मुदिच्चु' में साथ काम किया। उस समय श्रीदेवी केवल 13 साल की थी और अभिनेता 25 साल के थे, उन्होंने इस फिल्म में अभिनेता की मां का किरदार निभाया था। श्रीदेवी ने फिल्म में रजनीकांत की स्टेप मां का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि श्रीदेवी और रजनीकांत के बीच एक गहरी दोस्ती थी। इस बीच अभिनेता उनसे बहुत प्यार करने लगे थे। रजनीकांत और श्रीदेवी के बीच एक बहुत पुराना संबंध था।
मां का निभाया था किरदार
श्रीदेवी और रजनीकांत के बीच 13 साल का फासला था। कहा जाता है कि समय के साथ-साथ काम करते समय रजनीकांत के लिए अभिनेत्री के प्रति भावनाएं भी बढ़ गईं। एक बार उन्होंने श्रीदेवी की मां से शादी के लिए बात करने का मन बनाया था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। उस समय अभिनेत्री 16 साल की थी। एक पुरानी इंटरव्यू में के. बालचंदर ने भी रजनीकांत की भावनाओं के बारे में खुलासा किया था कि वह अभिनेत्री से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने एक बार एक्ट्रेस के घर जाने और उसे शादी के लिए प्रस्ताव देने का फैसला किया था।
ये थी कहानी
एक बार रजनीकांत और के बालचंदर श्रीदेवी के घर के गृह प्रवेश समारोह के लिए पहुंचे थे। अचानक बिजली बंद हो गई, जिसके बाद पूरे घर में अंधेरा हो गया। उस समय यह घटना अभिनेता के लिए एक बुरा संकेत लगा। अभिनेता इस बिजली के बंद होने के घटना के साथ इतने नाराज थे कि वह बिना कुछ कहे ही वहाँ से चले गए।
