Vijay Deverakonda- Bhagyashri Borse Video: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की अपकमिंग फिल्म किंगडम (Kingdom) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म किंगडम के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया परल अपनी राय रख रहे हैं। फिल्म किंगडम के ट्रेलर रिलीज होने के बाद एक्टर विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया है। फिल्म किंगडम के स्टार्स का नया वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे मंदिर में नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं दोनों स्टार्स किस मंदिर पहुंचे थे।
Image Source: Indian Clicks / X
फिल्म रिलीज से पहले मंदिर पहुंचे विजय देवरकोंडा
एक्टर विजय देवरकोंडा और उनकी को-स्टार भाग्यश्री बोरसे ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंगडम (Kingdom) की रिलीज से पहले तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Sri Venkateswara Swamy Temple) में आशीर्वाद लिया। विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे ने तिरुमाला मंदिर में वीआईपी दर्शन किए। मंदिर के अधिकारियों ने उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया। इस से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वीडियोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे का ये वीडियो।
कब रिलीज होगी फिल्म
विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे की लीड रोल वाली फिल्म किंगडम 31 जुलाई 2025 बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सत्यदेव कंचराना (Satyadev Kancharana) भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी श्रीलंका सिविल वॉर पर बेस्ड है। इसमें विजय देवरकोंडा जासूस का किरदार निभा रहे हैं। विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म किंगडम को लेकर आपकी क्या है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
