साउथ मूवीज

ज्योतिका को पसंद आई अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा', तारीफ करते हुए शेयर किया पोस्ट

Jyotika Praise Saiyaara Movie: 'सैयारा' मूवी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपना डेब्यू कर लिया है। इस मूवी को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। ऐसे में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने भी अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक लव स्टोरी की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

Image

Pics Credit: Google

Jyotika Praise Saiyaara Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' को हरकोई पसंद कर रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इस मूवी ने दर्शकों के दिलों पर भी कब्जा कर लिया है। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स 'सैयारा' की तारीफ कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका का नाम भी जुड़ गया है। ज्योतिका (Jyotika) ने 'सैयारा' की तारीफ करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है।

साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म 'सैयारा' को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। इस मूवी जो प्रभाव ज्योतिका के ऊपर डाला है एक्ट्रेस ने उसकी प्रशंसा की है। साथ ही अपने फैन्स के साथ फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। ज्योतिक ने इस पोस्ट में लिखा, 'एक तरफ जहां एक्शन-पैक्ड मूवी और आइटम गानों का एरा है। वहीं दूसरी ओर इमोशन, म्यूजिक और शानदार राइटिंग के साथ एक मूवी आई है, जिसे पूरी दुनिया का प्यार मिल रहा है।' इस पोस्ट में ज्योतिका ने फिल्म के राइटर से लेकर डायरेक्टर और एक्टर्स की खूब तारीफ की है।

Jyotika Praise Saiyaara

Jyotika Praise Saiyaara

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने अब तक 248 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीद है कि 'सैयारा' इस हफ्ते के खत्म होते=होते 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article