Kingdom Movie X Review in Hindi: विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) की फिल्म किंगडम ( Kingdom) आखिरकार रिलीज हो गई। बड़ी अटकलों और लगातार बदलती रिलीज डेट के बाद फिल्म थिएटर में आ गई है। इस फिल्म का विजय के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि लंबे समय बाद एक्टर ने किसी बड़े निर्माता के साथ हाथ मिलाया है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख डाला। एक्टर के चाहने वाले इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिव्यू दे रहे हैं। लोगों को अपने हीरो का परफॉरमेंस कैसा लगा और फिल्म की कहानी ने क्या जादू चलाया इसका पता आपको यहाँ चल जाएगा। आइए जानते हैं विजय देवरकोंडा की ये जासूसी थ्रिलर लोगों का मनोरंजन करने में कितना आगे रही।
Image Credit: x Handle
किंगडम ( Kingdom) देखने के बाद फैंस खुश नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके हीरो ने दमदार कमबैक किया। फिल्म का क्रेज तो बहुत पहले से ही दिखाई दे रहा था। इसके ट्रेलर ने भी दर्शकों के दिलों को धड़काने का काम किया था। वहीं अब इसके रिलीज होने के बाद फिल्म के बीजीएम से लेकर इसके क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ की जा रही है। आइए नजर डालते हैं लोग क्या कह रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- यह एक मास्टरक्लास है जो वर्ल्ड फेमस होने वाला है। फिल्म के इन्टरवल में धमाल है। इसका बैकग्राउन्ड म्यूजिक धमाल है। फिल्म देखकर लोग सीटियाँ बजा रहे थे।
फैंस विजय देवरकोंडा को यंग टाइगर कह रहे हैं। फिल्म में उन्हें यही टाइटल दिया गया है।
