Kingdom: विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म 'किंगडम' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। टीजर रिलीज होते ही यूट्यूब पर काफी ज्यादा पसंद किया गया और इस टीजर ने कुछ समय में ही 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए थे।
हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक्टर विजय देवरकोंडा खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर रिलीज करते हुए काउंटडाउन भी शुरू कर दिया है। जिस कारण फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा का ये इंटेंस लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर और टीजर में उनकी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लग रहा है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म फैंस को मिलने वाली है। इस फिल्म को रिलीज होने के लिए अब सिर्फ 100 दिन बाकी हैं। मेकर्स ने फिल्म का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। पोस्टर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"टीजर ने फिल्म पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है।" दूसरे ने लिखा-"इंतजार इंतजार. फिल्म सिर्फ 100 दिनों में। तीसरे ने लिखा-"पोस्टपोनड मत करना"
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
किंगडम गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बन रही है। जिसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। टीजर में विजय का शानदार और जबरदस्त अवतार देखने को मिल रहा है, जो इस बात का इशारा है कि फिल्म एक जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जबकि इसके दमदार विजुअल्स गिरीश गंगाधरन ने कैप्चर किए हैं, जो इस प्रोजेक्ट को और भी ग्रैंड बना रहे हैं। ये फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
