Kiara Advani को POCSO आरोपी जानी मास्टर की तारीफ करनी पड़ी महंगी, फैंस ने कहा-"एक्टर्स को वाकई किसी चीज की परवाह नहीं..."

राम चरण और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों मे से एक है। हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया पर धोप के रिहर्सल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

राम चरण और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों मे से एक है। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'धोप' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया पर धोप के रिहर्सल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते समय एक्ट्रेस ने जानी मास्टर की काफी तारीफ कर दी थी, जिसके बाद लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया।

Kiara Advani

Kiara Advani

वीडियो को पोस्ट करते हुए कियारा ने लिखा, "मुझे याद है कि मैंने जानी मास्टर की कोरियोग्राफी देखी थी और सोचा था कि हम यह कैसे करेंगे, लेकिन यही हमारे काम की खूबसूरती है, हमेशा कुछ नया सीखना।" हालांकि जैसी ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू किया तो एक्ट्रेस ने पोस्ट से कोरियोग्राफर का नाम हटा दिया। एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा-'एक्टर्स को वाकई किसी चीज की परवाह नहीं होती है। इसमें कोई भी स्टार बेगुनाह नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये एकदम बहरे हैं, पूरी तरह से नैतिकता भूल चुके हैं। एक्ट्रेस जैसे ही ट्रोल होना शुरू हुई तो उन्होंने कमेंट भी डिलीट कर दिए हैं।

End of Feed