Kamal Haasan-Rajinikanth Movie Promo: साउथ सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) और रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कमल हासन और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जब से खबर सामने आई है कमल हासन और रजनीकांत साथ नजर आने वाले हैं, तब से फैंस काफी दोनों को साथ देखने के लिए बेताब है। इन सब के बीच कमल हासन और रजनीकांत की फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सानने आया है। तो चलिए जानते हैं कमल हासन और रजनीकांत की फिल्म को लेकर क्या अपडेट आया है।
साथ नजर आए कमल हासन-रजनीकांत
एक्टर कमल हासन और रजनीकांत एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। कमल हासन और रजनीकांत 47 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर लौट रहे है। ये रीयूनियन टॉप डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार (Nelson Dilipkumar) की नई फिल्म में हो रहा है, जिसका कोडनेम KH x RK है। अब लंबे इंतजार के बाद कमल हासन और रजनीकांत की फिल्म का प्रोमो रिलीज हो गया है। KH X RK के पहले प्रोमो में कमल हासन और रजनीकांत एक साथ गैरेज में चलते दिखते हैं। बैकग्राउंड में अनिरुद्ध का रेट्रो स्टाइल का म्यूजिक बज रहा है। अपने खास अंदाज में रजनीकांत कार की चाबी कमल हासन को देते हैं। कमल हासन ड्राइवर की सीट पर बैठ जाते हैं।डायरेक्टर नेल्सन ने ये प्रोमो अपने X अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि कमल और रजनीकांत वाली इस फिल्म की घोषणा करके उन्हें बहुत सम्मान और खुशी महसूस हो रही है।
यहां देखें कमल हासन-रजनीकांत का वीडियो
क्या है फिल्म की स्टोरी?
Deccan Herald की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कहानी दो बूढ़े गैंगस्टरों की है। ये दोनों बहुत सालों बाद फिर से मिलते हैं।उनके रास्ते एक मुश्किल वजह से दोबारा टकराते हैं। उनकी पुरानी जिंदगी और जो कुछ भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया था, वो सब फिर से सामने आ जाता है। फिर दोनों पुराने अपराध की गलियों में वापस लौटते हैं। फिल्म में उनकी पुरानी यादें, पुराने झगड़े और नई चुनौतियां दिखाई जाएंगी।
