KGF स्टार Yash के बर्थडे पर 3 फैंस की हुई मौत, परिवार वालों से मिलने पहुंचे सुपरस्टार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 9, 2024, 10:13 AM IST

Yash Meets the Families of Dead Fans: केजीएफ स्टार यश एक पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। बीते रविवार को उनके जन्मदिन की तैयारी कर रहे 3 फैंस की मौत हो गई। इस खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। अब यश इन तीनों फैंस की फैमिली से मिले हैं।

Yash Meets the Families of Dead Fans: केजीएफ स्टार यश (Yash) एक पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। बीते रविवार को उनके जन्मदिन की तैयारी कर रहे 3 फैंस की मौत हो गई। इस खबर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। यश के जन्मदिन के मौके पर कुछ फैंस मिलकर उनका एक 25 फीट ऊंचा पोस्टर लगा रहे थे। इस दौरान अचानक तीन फैन पोस्टर लगाते वक्त गिर जाते हैं और इस हादसे में उनकी मौत हो जाती है। खबर के अनुसार 25 फीट ऊंचा ये पोस्टर एक बिजली की तार के संपर्क में आ जाता है। जिस वजह से मौके पर तीन लोगों की मौत हो जाती है और 3 और लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

End of Feed