Kesari Chapter 2: हिंदी के बाद अब तेलुगु में रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म, जानिए तारीख

Akshay Kumar's Kesari Chapter 2 Release in Telugu: हिंदी दर्शकों के बीच धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) का मेकर्स ने तेलुगु-डब वर्जन रिलीज करने का मन बना लिया है। आइए जानते हैं फिल्म का तेलुगु वर्जन कब रिलीज होगा।

Akshay Kumar's Kesari Chapter 2 Release in Telugu: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) 18 अप्रैल के दिन हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। इस कोर्ट रूम ड्रामा को ऑडियंस को ओर से शानदार रिव्यू मिले थे। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई देखने के बाद अब मेकर्स ने अक्षय कुमार स्टारर का तेलुगु वर्जन रिलीज करने का फैसला कर लिया है। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स किस दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को तेलुगु भाषा में रिलीज करने वाले हैं।

Kesari Chapter 2 Release in Telugu

तेलुगु वर्जन में रिलीज होगी 'केसरी चैप्टर 2'

एशियन सुरेश एंटरटेनमेंट तेलुगु फैन्स के लिए एक बड़ी जानकारी साझा की है। 'केसरी चैप्टर 2' का तेलुगु-डब वर्जन 23 मई, 2025 को रिलीज होगा। तेलुगु वर्जन का डिजिटल प्रमोशन मेकर्स जल्द ही शुरू करेंगे। तेलुगु भाषी दर्शकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि वो अब हिंदी के बाद इसे अपनी भाषा में देख पाएंगे। बताते हैं अक्षय कुमार की यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। अक्षय कुमार ने इस मूवी में जस्टिस सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है।

End of Feed