Karthi Injured: सरदार 2 के सेट पर कार्थी को लगी गंभीर चोट, तुरंत अस्पताल में कराया एडमिट

Karthi Injured on Sardar 2 Set: साउथ अभिनेता कार्थी को अपनी फिल्म सरदार 2 के सेट पर मुसीबत का सामना करना पड़ा। फाइनल शूट करते समय एक्टर को चोट लग गई और वह घायल हो गए। फिल्म की शूटिंग अब रोक दी गई है। आइए बताते हैं कैसी है अब एक्टर की तबीयत

Karthi Injured on Sardar 2 Set: साउथ अभिनेता कार्थी इन दिनों फिल्म सरदार 2 ( Sardar 2) की शूटिंग में व्यस्त है। सेट से खबर सामने आई है कि एक्टर एक्शन सीन शूट करते समय घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने स्तिथि का जायजा लिया। फिल्म की शूटिंग मैसूर में चल रही थी, जिसे तुरंत रोक दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कैसे है अब कार्थी की तबीयत कैसी है

Karthi Injured on Sardar 2 Set

सरदार 2 अभिनेता कार्थी( Karthi) इन दिनों मैसूर में शूटिंग कर रहे थे। कुछ सीन शूट करते समय उन्हें चोट लग गई। गंभीर हालत में अभिनेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जांच हुई। एक्टर को काफी चोट लगी है डॉक्टर्स ने उन्हें कम से कम एक हफ्ता आराम करने के लिए कहा है। इस हादसे के बाद मेकर्स ने भी फिल्म की शूटिंग रोक दी है और चेन्नई वापिस लौट गए हैं। अब कार्थी के ठिक होने पर ही आगे का शूट पूरा किया जाएगा। बता दें कि अभिनेता को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है।

End of Feed