साउथ मूवीज

Karthi Injured: सरदार 2 के सेट पर कार्थी को लगी गंभीर चोट, तुरंत अस्पताल में कराया एडमिट

Karthi Injured on Sardar 2 Set: साउथ अभिनेता कार्थी को अपनी फिल्म सरदार 2 के सेट पर मुसीबत का सामना करना पड़ा। फाइनल शूट करते समय एक्टर को चोट लग गई और वह घायल हो गए। फिल्म की शूटिंग अब रोक दी गई है। आइए बताते हैं कैसी है अब एक्टर की तबीयत

Image

Karthi Injured on Sardar 2 Set

Karthi Injured on Sardar 2 Set: साउथ अभिनेता कार्थी इन दिनों फिल्म सरदार 2 ( Sardar 2) की शूटिंग में व्यस्त है। सेट से खबर सामने आई है कि एक्टर एक्शन सीन शूट करते समय घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने स्तिथि का जायजा लिया। फिल्म की शूटिंग मैसूर में चल रही थी, जिसे तुरंत रोक दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कैसे है अब कार्थी की तबीयत कैसी है

सरदार 2 अभिनेता कार्थी( Karthi) इन दिनों मैसूर में शूटिंग कर रहे थे। कुछ सीन शूट करते समय उन्हें चोट लग गई। गंभीर हालत में अभिनेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जांच हुई। एक्टर को काफी चोट लगी है डॉक्टर्स ने उन्हें कम से कम एक हफ्ता आराम करने के लिए कहा है। इस हादसे के बाद मेकर्स ने भी फिल्म की शूटिंग रोक दी है और चेन्नई वापिस लौट गए हैं। अब कार्थी के ठिक होने पर ही आगे का शूट पूरा किया जाएगा। बता दें कि अभिनेता को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है।

सरदार 2 के बारे में

सरदार 2 के बारे में बात करें तो पीएस मिथ्रन इसका निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में कार्थी डबल रोल करने वाले हैं। सरदार 2 की शूटिंग आखिरी पड़ाव पर चल रही है और जल्द ही पुरी होने वाली है। हालांकि अब स्टार को चोट लगने की वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हो सकती है। कार्थी के अलावा सरदार 2 में एसजे सूर्या, मालविका मोहनन और आशिका रंगनाथ मुख्य भूमिका में है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article