सूर्या और जान्हवी कपूर की 350 करोड़ी फिल्म 'Karna' पर लगा ताला !! निर्माताओं ने पीछे खींचे अपने हाथ

Surya and Janhvi Kapoor's Karna Shelved: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनने जा रही साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सूर्या (Surya) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'कर्णा' (Karna) को बंद कर दिया गया है।

Surya and Janhvi Kapoor's Karna Shelved: साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई बिग बजट फिल्मों को असफल होते देखा गया है। कुछ बड़ी फिल्मों की असफलता के कारण निर्माताओं ने कई प्रोजेक्ट्स को बंद भी कर दिया। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'कर्णा' (Karna) को बंद कर दिया गया है। इस फिल्म साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सूर्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की जोड़ी अहम भूमिका में नजर आने वाली थी। मेकर्स ने अली फजल, विजय वर्मा और अविनाश तिवारी सहित फिल्म की पूरी कास्ट भी लॉक कर दी थी।

Surya and Janhvi Kapoor

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों से सुनने में आया है कि फिल्म को बंद कर दिया है। यही नहीं कई डिपार्टमेंट के हेड्स ने भी फिल्म को ना बनाने का फैसला किया है। कईयों के लिए यह एक बुरी खबर है क्योंकि हरकोई इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की उम्मीद में था। यह राकेश ओमप्रकाश मेहरा का ड्रीम प्रोजेक्ट था। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाना था। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था। प्री-प्रोडक्शन और लुक टेस्ट पर पहले ही निर्माताओं ने 15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं।

End of Feed