साउथ मूवीज

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की मूवी से Rukmini Vasanth का फर्स्ट हुआ आउट, इस किरदार में आएंगी नजर

Rukmini Vasanth Look From Kantara Chapter 1 Out: साउथ इंडस्ट्री मशहूर डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी की आने वाली नई फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) से मेकर्स ने रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसे देखकर फैन्स एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Rukmini Vasanth Look From Kantara Chapter 1 Out: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की नई फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) की रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। फैन्स की बढ़ती बेताबी का ध्यान रखते मेकर्स ने कुछ देर पहले ही फिल्म से एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) को मूवी में कनकवती के रूप में देखा जाएगा। 'कांतारा: चैप्टर 1' से सामने आए रुक्मिणी वसंत की लुक की फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

'कांतारा: चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) साल 2022 में आई सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। इस मूवी की सफलता के बाद ही मेकर्स ने फिल्म का पहला चैप्टर बनाने का मन बनाया था। 'कांतारा' की दुनिया भर के आलोचकों और प्रशंसकों से खूब तारीफ की थी। इसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया गया था। दिलचस्प बाते यह है कि फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने ही अहम भूमिका निभाई थी।

रुक्मिणी वसंत इस पोस्टर में ट्रेडिशन लुक के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी करती नजर आ रही हैं। साल 2025 की शुरुआत में निर्माताओं ने ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर 'कांतारा: चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) से उनका पहला लुक जारी किया था। इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला था। ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article