Kannappa First Look: प्रभास के पाइपलाइन पर कई फिल्में हैं। इसमें मच अवेटेड फिल्म 'कन्नप्पा' (Kannappa) का नाम भी शामिल है। अब प्रभास एक बार भी फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हो गए हैं। हाल ही में फिल्म से प्रभास का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में एक्टर का रूद्र अवतार देखने को मिल रहा है। अब इस अवतार को देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्सिस्टेंड हो गए हैं।
वसंत पंचमी के शुभ दिन कन्नप्पा के मेकर्स ने प्रभास का ये शानदार पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में प्रभास एक साधु के वेश में नजर आ रहे हैं। प्रभास के माथे पर त्रिपुंड लगा नजर आ रहा है। वहीं एक्टर एक अर्धचंद्राकार छड़ी रखे नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-"‘रुद्र’ के रूप में नए लुक का अनावरण। कन्नप्पा में अटूट रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतार। भक्ति, त्याग और प्रेम की एक यात्रा। ये फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हरहरमहादेव।"
फैंस ने जताई खुशी
अब फैंस बेसब्री से इस मच अवेटेड मल्टी स्टारर फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पोस्टर पर यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस पोस्टर को देखन के बाद एक यूजर ने लिखा-" गोल्डन हार्ट वाला इंसान" वहीं दूसरे ने लिखा-"वन एंड वन ओनली इंडिया एक्टर्स किंग रिबेल स्टार प्रभास गारू।" तीसरे ने लिखा-"हर हर महादेव"
ये सितारे आएंगे नजर
इस फिल्म में प्रभास के अलावा विष्णु मांचू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं प्रीति मुखुंधन, मोहनलाल, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। कन्नप्पा 25 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
