साउथ मूवीज

कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को मिल रहा जेल में VIP ट्रीटमेंट, कॉफी पीकर उड़ा रहे सिगरेट के छल्ले

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों जेल में अपनी सजा काट रहे हैं, लेकिन जेल में रहने के बाद भी उनको वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसी बीच उनकी एक फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Kannada superstar Darshan

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों जेल में अपनी सजा काट रहे हैं, लेकिन जेल में रहने के बाद भी उनको वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। ये बात हम नहीं बल्कि ये वायरल फोटो कह रही है। बता दें रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा समेत कुल 17 लोग न्यायिक हिरासत में हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर ये बोलना गलत नहीं होगा कि जेल में उनको बहुत ज्यादा वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।

कॉफी का कप और सिगरेट

इस वायरल फोटो में दर्शन को सेंट्रल जेल के अंदर तीन अन्य लोगों के साथ गर्डन ऐरिया में देखा जा सकता है। इस फोटो में एक्टर कुर्सी पर बैठकर सिगरेट और कॉफी का कप पकड़े नजर आ रहे हैं। ये वायरल तस्वीर देखकर लोग न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

रिसॉर्ट में बैठा है क्या?

रेणुका स्वामी के पिता ने कहा 'तस्वीर को देखकर मुझे झटका लगा है। इस फोटो को देखकर अब लग रहा है कि वो जेल में है भी या नहीं। उनका कहना है कि जेल को जेल जैसे ही रहना चाहिए। जेल में उनके साथ कैदियों की तरह ही व्यवहार करना चाहिए, लेकिन यहां तो ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी रिसॉर्ट में बैठा हो।'

क्या था रेणुका स्वामी मर्डर केस

दर्शन का फैन रेणुका स्वामी 8 जून 2024 को बेंगलुरू में मृत पाया गया था। वह चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी ब्रांच में काम करता था। आरोप है कि रेणुका, दर्शन और पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजता था। जिसके चलते उसकी हत्या कराई गई और फिर उसके शव को बेंगलुरू के कामाक्षिपाल्या में एक नहर में फेंक दिया गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article