बॉलीवुड फिल्म एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) के सितारे इन दिनों बुलंदी पर चल रहे हैं। बॉबी देओल ने कुछ समय पहले एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में खलनायक का किरदार प्ले किया था और वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार सूर्या Suriya) की अपकमिंग मूवी कांगुवा (Kanguva) में खूंखार विलेन का किरदार प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म कांगुवा के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही टीजर वीडियो रिलीज किया है, जिसमें बॉबी देओल का लुक देखकर फैंस दंग रह गए हैं। बॉबी देओल को अंदाजा भी नहीं था कि कांगुवा में वो इतने खूंखार अवतार में दिखाई देंगे। बॉबी देओल का खलनायक अवतार फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि वो लगातार टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये फिल्म तो एनिमल की भी बाप होने वाली है।
Kanguva से सामने आया बॉबी देओल का खूंखार अवतार, देखें वीडियो
कांगुवा में बॉबी देओल का लुक देखकर झूम उठे फैंस
बॉबी देओल को फिल्म एनिमल में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने खूंखार विलेन के रूप में पेश किया था। बॉबी देओल को दर्शकों ने खुले दिल से स्वीकार किया और वो उसी वक्त से लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। एनिमल के बाद एक बार फिर से बॉबी देओल खलनायक बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म कांगुवा में वो एक्टर सूर्या को कड़ी टक्कर देंगे। फिल्म कांगुवा का टीजर देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं और बार-बार बोल रहे हैं कि बॉबी देओल अपने खूंखार अंदाज से एनिमल को भूलने के लिए मजबूर कर देंगे। एक फैंन ने कमेंट में लिखा है, 'ये बॉबी देओल कहां था? सर आप तो हर फिल्म के साथ चौंका रहे हैं।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या बात है सर आपकी... बॉलीवुड के बाद अब आप साउथ दर्शकों को भी दीवाना बनाने वाले हैं।'
सलमान खान की वजह से बॉबी देओल की हुई वापसी
कुछ समय पहले तक बॉबी देओल फिल्मों में दिखाई नहीं दे रहे थे। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों की वजह से मेकर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया था। ऐसे समय में बॉबी देओल को सलमान खान का साथ मिला और उनकी किस्मत बदल गई। रेस 3 के बाद से ही बॉबी देओल को लगातार काम मिल रहा है और वो एनिमल-कांगुवा जैसे प्रोजेक्ट में दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल अपनी दूसरी पारी में अच्छे रोल्स पर ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि दर्शक उन्हें दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। वैसे आपको कांगुवा से बॉबी देओल का अवतार कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
